शाहजहांपुर: तेंदुए ने किया था नीलगाय का शिकार...वनकर्मियों ने की कांबिंग, लोगों को किया जागरूक

शाहजहांपुर: तेंदुए ने किया था नीलगाय का शिकार...वनकर्मियों ने की कांबिंग, लोगों को किया जागरूक

खुटार, अमृत विचार। गांव प्रतापपुर में तेंदुआ ने नीलगाय का शिकार करने और लोगों के लगातार देखे जाने के बाद आखिरकार वन विभाग की नींद टूट गई। मंगलवार को रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने वनकर्मियों को गांव भेजकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही खेतों की तरफ कांबिंग की।  

28 सितंबर को गांव प्रतापपुर निवासी अधिवक्ता कृष्ण प्रताप सिंह के खेत में तेंदुआ ने नीलगाय का शिकार कर लिया था। जानकारी होने पर खेत स्वामी परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर पहुंचे थे। जहां किसी जानवर के अवशेष और पगचिन्ह मिले थे लेकिन दूसरे दिन अवशेष गायब थे। जंगली जानवर के होने की आशंका जताई थी। 

उधर, खुटार थाने में तैनात राम सिंह 28 सितंबर को गांव प्रतापपुर में लौटने के दौरान तेंदुआ देखा था, तो गांव के लोगों को सूचना दी थी। वहीं, गांव प्रतापपुर प्रधान नवल किशोर ने तेंदुआ देखा था। तेंदुआ की चहलकदमी देखे जाने के बाद मंगलवार को वनकर्मी संतोष गौड़, संतोष पाठक, अशोक वाजपेयी, जरदार आदि वनकर्मी गांव पहुंचे। जहां लोगों से मिलकर पूछताछ की। 

इसके बाद गांव के लोगों के साथ वनकर्मियों ने खेत की तरफ कांबिग की। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही वनकर्मी तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस करने में प्रयास करते रहे। 

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि रात के समय खेत की तरफ न जाये और शाम होने से पहले ही घर लौट आये। इसके अलावा एक समूह बनाकर खेत की ओर जाए और शोर करते है। इससे झाड़ियों में जंगली जानवर होगा तो चला जायेगा।

प्रतापपुर में तेंदुआ की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की थी। टीम गठित की गई है, जो लगातार क्षेत्र में काम्बिंग कर लोगों को सतर्क कर रही है। अब तेंदुआ की लोकेशन प्रतापपुर की तरफ नही है। - मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: महर्षि वाल्मीकि की कांस्य प्रतिमा में आई दरारें...पर्यटन अधिकारी ने कहा- गुणवत्ता में कमी पर मूर्तिकार को काली सूची में डालेंगे

 

ताजा समाचार

प्रयागराज: वुजूखाने राज सर्वे करने की मांग को लेकर पूरक हलफनामा दाखिल
सीतापुर: संदना में मिली कोलकाता की युवती, ग्रामीणों ने आश्रम घेरा
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिस्थितियां बदलने पर शादी के वादे का उल्लंघन दुष्कर्म नहीं
Kanpur: पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को मिली बड़ी राहत, इस मामले में जमानत हुई मंजूर...
अमरोहा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fatehpur में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'राज्य में अधिकतर अपराधी सीएम योगी की बिरादरी के हैं, जो कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं', यह भी कहा...