मुरादाबाद : महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले दें दायित्वों की जानकारी

डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में बोलीं लालपुर तीतरी की ग्राम प्रधान सोनी

मुरादाबाद : महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले दें दायित्वों की जानकारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को डॉ.आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए जनपद की ग्राम पंचायत लालपुर तीतरी की ग्राम प्रधान सोनी का चयन किया गया था। ग्राम प्रधान सोनी ने महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले ही दायित्वों के निर्वहन की विस्तार से जानकारी देने का सुझाव दिया। ताकि महिलाएं भी गांव व समाज की बेहतरी के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सकें।

सोमवार की शाम प्रशिक्षण कार्यशाला से बाहर आने के बाद ग्राम प्रधान सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यशाला में ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सुझाव मांगे गए थे। जिस पर उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले प्रधान के दायित्वों की जानकारी कराने और उन्हें विकास कार्य का प्रशिक्षण दिलाने का सुझाव दिया। बोलीं- ऐसा न होने पर हर शख्स अपनी राय से ग्राम प्रधान को प्रभावित करने का प्रयास करता है जोकि कभी-कभी बहुत गलत साबित होता है। जहां तक सचिव और खंड विकास अधिकारी और गांव में तैनात शिक्षक जानकारी न होने पर कभी-कभी गलत कार्य करवा देते हैं, जिससे नुकसान गांव की जनता का होता है। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि कार्यशाला में सबसे पहले गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का तरीका बताया गया। इसके बाद गांव में शिक्षित महिलाओं को भी अपनी कार्ययोजना के बारे जानकारी देने की बात बताई। इसमें होने वाली 9 थीमों के बारे में अधिकतर ग्राम प्रधानों को पता नहीं होता। ग्राम पंचायत सचिव केबल थीम पर काम करने के बारे में बताते है। लेकिन, प्रधान को काम क्या करना है यह कोई नहीं बताता? ऐसे में प्रधान गांव के सही विकास की राह से भटक जाता है। अधिकारियों को स्वयं ग्राम प्रधान को बुलाकर जानकारी देनी चाहिए न कि उसके प्रतिनिधि को। कार्यशाला में ग्राम प्रधान सोनी को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी राज सिंह बघेल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रमाणपत्र भी दिया।

ये भी पढ़ें : महबूब अली पर मुकदमा हो गया तो संगीत सोम पर क्यों नहीं..., सांसद रुचि वीरा ने दी प्रतिक्रिया

ताजा समाचार

Bareilly News: बरेली में दबंगों की जुर्रत देखो चौकी के सामने छेड़ी लड़की, सरेराह पिटाई, होटल...
Mirzapur News | मिर्जापुर में मंदिर विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, 9 पुलिसकर्मी Suspend
Kasganj News: कासगंज में बाप ने बेटे के पेट में चाकू घोंपकर ली जान, दारू-मुर्गा पार्टी के बाद झगड़ा
प्रयागराज: डॉ. कार्तिकेय की जेलर बहन की 8 पन्ने की FIR,कहा- लेडी डॉक्टर के ब्वॉयफ्रेंड ने की हत्या
10 साल पहले बारहसिंगा का किया था शिकार, एक दशक बाद हिस्ट्रीशीटर और उसके भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज
कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन कब्जाने में शामिल था पत्रकार सोनू पांडे: CCTV से हुई पुष्टि, Avanish Dixit का है बेहद करीबी, दो माह से चल रहा फरार