कासगंज:मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे पर लटका मिला शव

गृहक्लेश बताया जा रहा है घटना का कारण, परिवार में मचा कोहराम

कासगंज:मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे पर लटका मिला शव

कासगंज,अमृत विचार। शहर के आर्य नगर में मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में ही पंखे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला बदायूं के कछला निवासी छोटेलाल का 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप बीते 15 वर्षो से शहर के आर्य नगर में रहकर मजदूरी करता था। प्रदीप की लगभग पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। रविवार को सुबह प्रदीप का शव घर के कमरे में पंखे पर लटका मिला। परिजन आशंका के चलते स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाई विष्णु ने बताया कि परिवार में आए दिन क्लेश रहता था। संभवत: प्रदीप ने इसी क्लेश के चलते खुदकुशी की है। उसने बताया कि इस संबंध में कोई विधिक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ताजा समाचार