Auraiya News: संत समाज के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पुतला

Auraiya News: संत समाज के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पुतला

औरैया, अमृत विचार। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संत समाज के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को नगर के सुभाष चौक पर पुतला दहन कर अपना विरोध एवं रोष प्रकट किया। 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के आव्हान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, एड. आशीष तिवारी जिला उपाध्यक्ष, राम जी बाजपेई नगर अध्यक्ष भाजपा,आकाश तिवारी, रामजी मिश्रा नगर अध्यक्ष भाजयुमो, शानू चौहान, दीपक पुरवार, आलोक दिवाकर, कन्हैया पांडेय,सतेंद्र चौहान,सिद्धांत, विक्रम सिंह,सम्राट श्रीवास्तव, राजा भदौरिया, मधुर अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Kannauj News: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...बिहार से लाकर महंगे दाम में बेचने की बात कबूली