कासगंज: राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सोरों के प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप

मामले में की कार्रवाई की मांग, कर्मचारियों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र

कासगंज: राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सोरों के प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। सोरों का राजकीय पॉलीटेक्निक जंग का मैदान बन गया है। यहां आए दिन विवाद हो रहा है। अब प्रधानाचार्य पर विद्यालय के कर्मचारियों ने मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिलाधिकारी मेधार रूपम को प्रार्थना पत्र डा. कपिल गोस्वामी, अवनी त्यागी, सुमित कुमार, सुनील कुमार, अनुज कुमार सहित 16 कर्मचारियों ने दिया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं और अन्य शिक्षकों को पॉलीटेक्निक सोरों के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह आए दिन धमकाते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वह मानसिक रूप से विकृत और भ्रष्ट हैं। अश्लील मानसिकता के साथ टिप्पणी करते हैं। महिलाओं पर छीटाकंसी करते हैं। आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य धमकी देते हैं कि मेरे हिसाब से चलों अन्यथा वृद्धि रोक दूंगा अन्य कार्रवाई करुंगा। अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। 

मुरादाबाद में भी रह चुकें है विवादित
प्रधानाचार्य का आरोप है कि वह मुरादाबाद में भी विवादित रह चुके हैं। उनके विरुद्ध शिकायत की गई। उनके विरुद्ध शासन ने कार्रवाई की। कई मामलों में उनके विरुद्ध शिकायतें लंबित हैं। तत्काल कासगंज में भी उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

आए दिन लगते हैं आरोप
प्रधानाचार्य पर आए दिन आरोप लगते हैं। कई बार महिलाएं उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन उनके विरुद्ध कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब फिर से विवाद पड़ा हुआ है, तो मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक और कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं।

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: हटाई गई बिना अनुमति स्थापित बुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा...एक सप्ताह से प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा था
Lucknow News: कैंसर संस्थान में 94 और Lohia Institute में 126 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जानिए कितने चिकित्सकों ने किया आवेदन
Kanpur: घाटे में चल रही ई-बसों के मुख्य संचालन अधिकारी बर्खास्त, मंडलायुक्त ने जांच की समीक्षा करने के बाद की कार्रवाई
Kanpur: पेशकार को गिरफ्तार कराने वाले दिव्यांग की मां व भाई को भेजा जेल, दिव्यांग बोला- पुलिस ने रची साजिश
Health: बच्चे को अगर बार-बार हो रही है यह समस्या तो न करें नजर अंदाज, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण
संभल: कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच कर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम