दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आई लक्ष्मी, अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म, अर्जुन, आलिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई 

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आई लक्ष्मी, अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म, अर्जुन, आलिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई 

नई दिल्ली, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर दंपती दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। ‘‘राम-लीला’’, ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ और ‘‘83’’ जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर चुके इस दंपति ने अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। 

दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की। इसमें कहा गया है, ‘‘स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024।’’ आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को बधाई दी।

https://www.instagram.com/p/C_ptijpMWfl/?igsh=MTlrd2NrN2JwemRkMQ==

भट्ट ने दंपति के पोस्ट के ‘कमेंट सेक्शन’ में प्यार और जश्न दर्शाने वाले कई इमोजी साझा किए। अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘लक्ष्मी आयी है। रानी आयी है।’’ अनन्या पांडे ने कहा, ‘‘बेबी गर्ल। बधाई।’’ श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, शारवरी, सोनाक्षी सिन्हा और संजय कपूर ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है। 

दीपिका (38) और रणवीर (39) ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में शादी की थी जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में फरवरी में घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ‘‘सिंघम अगेन’’ में विशेष भूमिका में दिखायी देंगे। यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेः 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर Vikas Sethi ने 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें