आज का राशिफल। 04 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 04 सितंबर, 2024

मेष

आज बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन करेंगे। जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सरकारी तंत्र का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष

आज बोलने से पहले आपको एक बार अवश्य सोचना चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। आपके घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। मौसम में बदलाव आ रहा है इसीलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से प्रभावित रहेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। समय की अनुकूलता का एहसास होगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। परिवार के साथ आनंद भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कर्क

आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। काम को आगे बढ़ाने के नए विकल्प बनेंगे। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिए धन उधार ले सकते हैं।

सिंह

आज लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। आपकी वाक्शैली से सब प्रभावित रहेंगे। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेमी जन से मीठी और प्यार भारी चर्चा हो सकती है। घर बाहर आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी।

कन्या

आज बिजनेस पार्टनर्स के साथ गंभीर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। शोधकार्यों से आपको काफी लाभ मिलेगा।

तुला

आज शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। बातों में अधिक उलझने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद उभरने की आशंका है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पीठ और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज आपके कुछ प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूर्ण हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके काफी प्रभावित रहने वाले हैं। विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। इच्छाशक्ति और संकल्प के बलबूते आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

धनु

आज इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। ज्वेलरी और कपड़े से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। बड़े सौदों के लिए समय बहुत ही शुभ है। पिता का मार्गदर्शन लेना उत्तम होगा। अटके हुए काम बन सकते हैं।

मकर

आज धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।

कुंभ

आज कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है। सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रसारित न करें। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। करियर को लेकर थोड़ी चिंता और व्यग्रता रहेगी। आय और व्यय में संतुलन रखें।

मीन

आज संपत्ति के बड़े सौदे आपको मिल सकते हैं। उत्साह और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑनलाइन नए वस्त्र और एक्सेसरीज आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें