देहरादून: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

देहरादून: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

देहरादून, अमृत विचार। राज्य के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में भाजपा के एक नेता को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने रविवार को बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी भगवत सिंह बोरा को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। 

इस बीच, घटना का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के सल्ट क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पद पर आसीन बोरा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-74  के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, लड़की के बयान दर्ज कराने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी करा लिया गया है। 

मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा को घेरते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में भाजपा सरकार ने अपने नेताओं को लाइसेंस दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं को महिलाओं के साथ दुष्कर्म, उत्पीड़न और हिंसा करने की पूरी छूट दे रखी है। 

इस संबंध में उन्होंने देश और प्रदेश की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या और दुष्कर्म के मुद्दे पर कांग्रेस ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने लड़की के साथ हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आरोपी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें