आज का राशिफल। 01 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 01 सितंबर, 2024

मेष

आज पैतृक संपदा को लेकर कुछ चिंता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होने की आशंका है। रियल एस्टेट के कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी।

वृष

आज जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिए निमंत्रण प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

आज अनुसंधान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क

आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। आपको दांपत्य संबंधों को पर्याप्त समय देना चाहिए। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

सिंह

आज जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।

कन्या

आज आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

तुला

आज पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द भाव बढ़ेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष की रहने वाली हैं,इसीलिए समय का सदुपयोग करें। भविष्य को लेकर नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी में किए गए कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी।

वृश्चिक

आज छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे।

धनु

आज घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।

मकर

आज आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

कुंभ

आज नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

आज महिला वर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराने संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें