कासगंज: मिड डे मील या जहर..? सूखी खाद्य सामग्री में भी पाया गया संक्रमण, 56 बच्चे हुए थे बीमार

खाद्य सामग्री के नमूनों की रिपोर्ट का किया जा रहा विश्लेषण

कासगंज: मिड डे मील या जहर..? सूखी खाद्य सामग्री में भी पाया गया संक्रमण, 56 बच्चे हुए थे बीमार

कासगंज, अमृत विचार। मिड डे मील खाने से पिछले दिनों सुमंत कुमार इंटर कॉलेज में बिगड़ी छात्रों की हालत के मामले में सूखी खाद्य सामग्री के जांच नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। दाल रोटी ही संक्रमित नहीं पाई गई। सूखी सामग्री के जो नमूने कार्यदायी संस्था के रसोई घर से भेजे गए थे। वे भी संक्रमित पाए गए हैं। इधर संस्था पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिर्फ औपचारिकता की जा रही है। जिम्मेदार गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सेहत को लेकर बड़ी कार्रवाई की जरूरत दिखाई दे रही है। हालांकि, जांच अधिकारी एसडीएम की रिपोर्ट से कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की तलवार लटकना तय माना जा रहा है। जो भी हो लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग अभी भी वेखबर है।

बीती एक अगस्त को शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे मिड डे मील का वितरण किया गया। इस भोजन का वितरण कार्यदायी संस्था अशर्फी देवी ग्राम उद्योग संस्थान द्वारा कराया गया। भोजन खाने के बाद विद्यार्थियों की सेहत बिगड़ गई। 56 विद्यार्थियों की जान जोखिम में पड़ी। 26 विद्यार्थी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए। डीएम मेधा रूपम ने जांच के आदेश दिए। खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए। स्कूल में बांटे गए भोजन के नमूने व कार्यदायी संस्था के रसोई घर से नमूने जांच को भेजे गए। जो पकाया हुआ भोजन था, उसके नमूने फेल आए हैं। दाल रोटी में मिलावट पाई गई। अब सूखी खाद्य सामग्री के नमूने भी फेल हुए हैं। इसमें फफूंदी पाई गई है। इधर माना जा रहा कि कार्यदायी संस्था जानकर अनजान बनी रही और जिम्मेदारों की अनदेखी का पूरा फायदा उठाया जा  रहा है।

क्या बोले जिम्मेदार...
डीसी एमडीएम गौरव कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस के जवाब का इंतजार है। सोमवार को कार्य दिवस में पूरी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन आनंद देव ने बताया कि दाल रोटी के नमूने फेल आए हैं। साथ ही कार्यदायी संस्था के रसोई घर से जो खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए वह भी फेल आए हैं और उनमें भी मिलावट है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। दूसरी तरफ सस्था संचालक सोनू के मुताबिक बरसात के कारण कच्ची सामिग्री में फूफंदी आ जाती है। पक्का हुआ भोजन का कोई नमूना फेल नहीं हुआ है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें