प्रतापगढ़: शिक्षक के बेटे श्याम प्रकाश को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

वर्ष 2018 में मिला था राज्य अध्यापक पुरस्कार

प्रतापगढ़: शिक्षक के बेटे श्याम प्रकाश को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनपद के मानधाता विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर के शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य को इस बार शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के शिक्षा विभाग के साथ ही शिक्षक परिवार में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए इस बार उत्तर प्रदेश से दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मीरजापुर जनपद के रविकांत द्विवेदी और प्रतापगढ़ के श्याम प्रकाश मौर्य शामिल हैं। श्याम प्रकाश मौर्य के पिता जेआर मौर्य भी परिषदीय स्कूल के शिक्षक थे। उन्हें तत्कालीन डीएम ने सम्मानित किया था। सरायसुजान मानधाता के रहने वाले श्याम प्रकाश मौर्य के भाई ग्राम विकास इंटर कालेज देल्हूपुर के प्रधानाचार्य डा. राधेश्याम मौर्य को वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके पूर्व इंटर कालेज लखपेड़ा के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षक का पुरस्कार मिला था। श्याम प्रकाश के दो बेटियां प्रांतिका और अवंतिका हैं। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की सूचना पर पत्नी रेखा व दोनों बेटियां खुशी से गदगद हैं। उनके चयन पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बधाई दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल,मंत्री विनय कुमार सिंह,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शाह आलम, सत्य प्रकाश पांडेय,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के पीछे छिपी है कड़ी मेहनत

श्याम प्रकाश मौर्य को राष्ट्रीय पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत की वजह से मिल रहा है। वह गांव के गरीब बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं। 37 माडल पेपर उन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए तैयार किया है, जिसे यूपी के साथ बिहार व छत्तीसगढ़ के बच्चों द्वारा देखा जा रहा है। साइंस क्विज और रीजनिंग में वह क्विज बनाते हैं। इनके स्कूल के चार बच्चे इंस्पायर अवार्ड में चयनित हो चुके हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के वह जिला समन्वयक हैं। इसमें एक राष्ट्रीय, एक राज्य तथा एक बच्चे को जिला स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है। एक खास बात और है कि श्याम प्रकाश टीएलएम इलेक्ट्रानिक बेस बनवाते हैं, इसकी सराहना शासन स्तर तक की जा चुकी है। इसके साथ ही उनके द्वारा बच्चों के माध्यम से सामाजिक वर्क में शोध कराने के साथ ही कंपटीशन की तैयारी करा रहे हैं। श्याम प्रकाश बताते हैं कि वह चाहते हैं कि बच्चों को ऐसा तैयार कर दिया जाए कि 21 साल में वह नौकरी पा सकें। उन्होंने चैप्टर वाइज पीपीटी बनाया है, जिसे बच्चे स्वयं शिक्षक की तरह पढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: राज्यसभा सांसद और पूर्व DGP बृजलाल ने सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान से खरीदा "कंटोला", गिनाए फायदे

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें