उन्नाव में अराजक तत्वों ने खंडित की शिव प्रतिमा, श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव में अराजक तत्वों ने खंडित की शिव प्रतिमा, श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

गंजमुरादाबाद, उन्नाव, अमृत विचार। अराजक तत्वों ने बीती मंगलवार रात शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमा को ईंट-पत्थर से खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं में खंडित प्रतिमा देख आक्रोश फैल गया। इसकी खबर मिलते सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। बेहटा मुजावर पुलिस ने लोगों को शांत कराकर मंदिर की सफाई कराई।

बता दें कि बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के मटुकरी गांव निवासी मनोज राठौर के खेत में प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग के ऊपर दो फन के सर्प की प्रतिमा भी बनी थी। बीती मंगलवार रात अराजक तत्वों ने ईंट-पत्थर से प्रतिमा को खंडित कर दिया। बुधवार सुबह खंडित प्रतिमा देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

सूचना पर बेहटा मुजावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और   दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों में मान्यता है कि करीब 30 वर्ष पूर्व इस स्थान पर एक सर्प देखा गया था। कई दिनों तक वह इसी स्थान पर रहा लेकिन उसने किसी को कोई क्षति नहीं पहुंचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कराया था। तभी यहां मंदिर बनाया गया था। 

ग्रामीणों में चर्चा है कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इसी वजह से पुजारी रात में नहीं रुकते हैं। एसओ फूल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची थी। किसी अराजक तत्व की हरकत लग रही। शांति व्यवस्था बनी है। तोड़फोड़ करने वाले की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jalaun: बालू खनन के लिए पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन हुआ संपन्न

 

ताजा समाचार

तुम टक्कर मारकर भागे हो...धक्का देकर गिराया और लूट लिए 3.50 लाख रुपये, कानपुर में बदमाशों ने कारोबारी को बनाया निशाना
Breaking Lucknow : रूमी गेट के पास हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा 
FIR on Rahul Gandhi: वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर, अमेरिका में सिख समुदाय पर टिप्पणी का है मामला
पीलीभीत: शहरवासियों अब तो सफाई के बाद ठप हो गई पेयजल सप्लाई..तभी टपकेगी जलधारा जब होगी कार्रवाई 
मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा की गोशाला में 10 गोवंशीय पशुओं की मौत; बजरंग दल कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
Mahoba: विद्युत विभाग ने अवर अभियंता को किया निलंबित; इस तरह करता था बिजली उपभोक्ताओं से ठगी...