Kanpur: जन्माष्टमी पर घर-घर जन्मे कन्हाई, बाजे बधाई; चांदी के कलश से हुआ प्रभु का अभिषेक, मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

Kanpur: जन्माष्टमी पर घर-घर जन्मे कन्हाई, बाजे बधाई; चांदी के कलश से हुआ प्रभु का अभिषेक, मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

कानपुर, अमृत विचार। जन्माष्टमी पर्व शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में प्रभु जन्म के साथ ही जयघोष और शंखनाद हुआ। जेके मंदिर, इस्कॉन मंदिर, सनातन धर्म मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर सजाई गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। रासलीला, सुदर्शन चक्र, अर्जुन उपदेश और गोपियों संग कान्हा जैसी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी 2

सोमवार रात प्रभु जन्म होते ही घर-घर शंख और घंटियां बजने लगीं। मंदिरों में भी धूम रही। जेके मंदिर में शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद जब प्रभु जन्म हुआ तो ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ जैसे उद्घोष गूंजे। इस्कॉन मंदिर में 108 कलशों से अभिषेक किया गया। मंदिर में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा हरे-हरे’ के स्वर गूंजते रहे।

फोटो जन्माष्टमी में भीड़

सनातन धर्म मंदिर में मनमोहक झांकियां सजाई गईं। दोपहर बाद खुली झांकियों का दर्शन करने के लिए परिवार संग भक्त मंदिर तक आए। घरों में भी झांकियां सजाई गईं। पूजन सामग्री व झांकियों से संबंधित सामग्रियों की खूब खरीदारी हुई। रात तक बाजारों में रौनक रही। 

चांदी के कलश से अभिषेक 

इस्कॉन मंदिर में प्रभु जन्म के समय चांदी के 151 कलशों से अभिषेक हुआ। थाईलैंड और सिंगापुर से आए फूलों से दरबार का शृंगार किया गया। 1008 व्यंजनों का भोग लगाया गया। रत्न जड़ित प्रभु की पोशाक सभी को आकर्षक लग रही थी। कृष्ण लीला पर आधारित पारंपरिक नृत्य, लघु नाटिकाएं व कृष्ण लीलाओं की झांकियां सराही गई। रॉक बैंड ने युवाओं को उत्साहित किया। 

जन्माष्टमी में नाटक

जेके मंदिर में गुफा दर्शन

जेके मंदिर में रंगबिरंगी रोशनी माहौल में उत्साह भर रही थी। मंदिर में इस बार अमरनाथ व वैष्णो देवी गुफा का प्रतीकात्मक स्वरूप सजाया गया। कृष्ण जन्मलीला और बाल लीलाओं के नाटकों के जरिए प्रदर्शित किए गए प्रसंग सभी को पसंद आए। नंगाड़ों और शंख के बीच हुई आरती में भक्तों ने जयघोष किया।

जन्माष्टमी में झांकी

पूतना वध व महारास की झांकी 

सनातन धर्म मंदिर में पूतना वध, महारास, गोपियों संग कन्हाई, कालिया मर्दन, गिरिराज दर्शन सहित अन्य झांकियां सजीं। भक्तों ने झांकियों संग सेल्फी भी ली। मंदिर में इस बार 29 झांकियों के दर्शन भक्तों ने किए। मंदिर में प्रभु जन्म पर पारंपरिक पूजन हुआ। जयघोष और शंखनाद के बीच भक्तों का उत्साह चरम पर रहा।

यह भी पढे़ं- शाहजहांपुर: मंत्री के कैंप कार्यालय पर पीड़ित न्याय के लिए अनशन पर बैठा, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें