Sambhal: भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव में संभल के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Sambhal: भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव में संभल के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

संभल, अमृत विचार। श्रीलंका में भी भारत की स्वतंत्रता के उत्सव का उल्लास छाया है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका के फ्रीडम स्क्वायर भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव में दोनों देशों के उत्पाद सजे हैं। यहां संभल के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं।

भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे संभल के प्रमुख निर्यातक कमल कोशल वार्ष्णेय ने बताया कि 78वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 से 18 अगस्त तक श्रीलंका के प्रसिद्ध फ्रीडम स्क्वायर पर भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 

यहां लगभग 20 स्टाल क्राफ्ट के लगे हैं। इसमें श्रीलंका व भारत के उत्पादों के स्टॉल परस्पर साथ लगे हैं। उत्तर प्रदेश से चार, आंध्र प्रदेश से तीन, असम से दो, केरल से एक स्टॉल लगा है। स्वतंत्रता का उत्सव मनाते हुए भारतीय सांस्कृतिक एकता के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इसके अलावा विभिन्न भारतीय पकवानों के भी स्टॉल लगे हैं। श्रीलंका के कृषि मंत्री व भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कार्यक्रम का आरंभ किया। कमल कोशल वार्ष्णेय ने बताया कि उत्सव में संभल के बने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद सभी के आकर्षण का केंद्र बने हैं। 

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा श्रीलंका में विवेकानंद कल्चरल फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रो. अनुकरण दत्ता ने बनाई है। संभल से हॉर्न बोन क्राफ्ट के लिए कमल कोशल वार्ष्णेय, वाराणसी से गुलाबी मीनाकारी के लिए अरुण कुमार वर्मा, बांदा से पत्थर क्राफ्ट के लिए द्वारिका प्रसाद सोनी, दर्री क्राफ्ट के लिए सीतापुर से बदरूजमा ने प्रतिभाग किया है।

यह भी पढ़ें- आगरा: घर के बाहर सूख रहे लेडी अंडरगारमेंट्स को युवक ने उठाया, सूंघा, फिर स्कूटी में रखकर हुआ फरार

 

ताजा समाचार

लखनऊः प्री-प्राइमरी स्कूलों में होगा खेल-खेल में पढ़ाई का इंतजाम, प्रदेश सरकार ने आठ करोड़ किए आवंटित, तैयार होंगे लर्निंग कार्नर
हल्द्वानी: वैगनआर खाई में गिरी तीन की मौत, लमगड़ा के पास हुआ हादसा
मुरादाबाद : 20 दिन तक मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी दो पैसेंजर ट्रेन, जानिए वजह 
Kanpur Train Incident: बयान के लिए तलब किए गए लोको पायलट समेत तीन लोग...कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने का मामला
Kanpur: बिल्डिंग पर झुक गए एचटी लाइन के पोल में चिपकी वृद्धा...मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए खड़ी थी
Unnao Crime: चेन स्नैचिंग करते हुए युवक को भीड़ ने पकड़ कर की पिटाई...घटना का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल