Kanpur: हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रभक्ति जगाएगी भाजपा, अमर बलिदानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

Kanpur: हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रभक्ति जगाएगी भाजपा, अमर बलिदानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

कानपुर, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने को जुट गई है। पार्टी 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, दुकान, फैक्ट्री, अस्पताल, कारखाना, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 11, 12 और 13 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। पार्टी कार्यकर्ता 12, 13 और 14 अगस्त को स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाएंगे। 

कार्यक्रम के तहत अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनको नाम करेंगे। 13, 14 और 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता शहर वासियों से संपर्क करके प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों में हर घर तिरंगा फहराएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालेगी और पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन करेगी। 

जिलाध्यक्ष शिवराम जी ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मंडल स्तर पर 8 से 10 अगस्त और उसके बाद बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक कार्यक्रम से स्थानीय नागरिकों को जोड़ना है।

महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजन चौहान, विनोद मिश्रा, शिवपूजन सविता, अनुराग शुक्ला, विनय मिश्रा, अमन शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रत्ना तोमर, पं बाल चंद्र मिश्र रहे।

यह भी पढ़ें- Health Tips: जन्म के एक घंटे के भीतर कराएं स्तनपान, बच्चे की बचाएं जान; कानपुर में डॉक्टरों ने केस स्टडी कर किया खुलासा