Unnao News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाईं तीन वर्ष की उपलब्धियां, कराया सुंदरकांड पाठ

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर 12 परियोजनाओं को लोकार्पण भी किया

Unnao News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाईं तीन वर्ष की उपलब्धियां, कराया सुंदरकांड पाठ

उन्नाव, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विभिन्न योजनाओं से निर्मित 192.246 लाख की 12 परियोनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ भी कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने आयोजन में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। 

जिला पंचायत उन्नाव की अध्यक्ष शकुन सिंह का तीन साल का कार्यकाल शनिवार को पूरा हुआ था। इस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने उनकी नेतृत्व क्षमता व कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। अध्यक्ष ने कहा कि इन योजनाओं ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है। 

जिसमें सड़कों, नालों, आदि के निर्माण के साथ अमृत सरोवरों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटों का लगावाये जाने का कार्य उनके द्वारा पूरे मनोयोग से अपने अधिकारियों व प्रतिनिधियो के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन का आनंद लेने के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत के अन्य सदस्यों व अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। 

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को उजागर किया गया। साथ ही समुदाय के साथ उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह चंदेल, उपासना यादव, वृजपाल सिंह, अंकुर मौर्य, शैलेंद्र कुमार, सुशील चंद्र, कुश सिंह, शिवेंद्र सिंह, रघुवंश मणि त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने लखनऊ में Kanpur के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, CM Yogi बोले- गलतियों का नतीजा हमें चुनाव में भुगतना पड़ा