श्रावस्ती: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लगाया पौधा, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जाना हाल  

श्रावस्ती: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लगाया पौधा, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जाना हाल  

श्रावस्ती, अमृत विचार। जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह मंगलवार को राप्ती बैराज लक्ष्मणपुर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचें। इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने उनका स्वागत किया। स्वतन्त्र देव सिंह ने निरीक्षण भवन के समीप मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय एवं  सदस्य विधान परिषद प्रज्ञा त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना चाहिए, और उनका संरक्षण करना भी करना चाहिए। हमें पौधे का संरक्षण उसके पेड़ बनने तक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है।

संजय निषाद के साथ बाढ़ पीड़ितों से मिले स्वतंत्र देव 
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और डाक्टर संजय निषाद ने तहसील जमुनहा में बनाये गये राहत शिविर प्राथमिक विद्यालय बहोरवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुख-दर्द में उनके साथ है। बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध होती रहें इसका ध्यान रखा जाएगा। 

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि किसी भी आपदा में हानि होने पर प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। जन-धन की हानि होने पर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जायेगी। जिन लोगों की बाढ़ की वजह से आर्थिक क्षति हुई है, उन्हें सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे युवा, मंजूरी मिलते ही ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय

ताजा समाचार

FIR on Rahul Gandhi: वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर, अमेरिका में सिख समुदाय पर टिप्पणी का है मामला
पीलीभीत: शहरवासियों अब तो सफाई के बाद ठप हो गई पेयजल सप्लाई..तभी टपकेगी जलधारा जब होगी कार्रवाई 
मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा की गोशाला में 10 गोवंशीय पशुओं की मौत; बजरंग दल कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
Mahoba: विद्युत विभाग ने अवर अभियंता को किया निलंबित; इस तरह करता था बिजली उपभोक्ताओं से ठगी...
बहराइच में फार्मासिस्ट के बहन से स्टाफ नर्स ने लिया एक हजार, भाई ने उठाया ऐसा कदम की हो गई चर्चा
पीलीभीत: खुलासा: अलीगढ़ और हाथरस के बदमाशों ने लूटी थी पिकअप, पुलिस पर भी चलाई गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार...