![मुम्बई में सरोवर में डूबने से प्रतापगढ़ के एकलव्य समेत चार एनसीसी कैडेट्स की मौत](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/27---2024-06-22t195413.805.jpg)
हाथरस में हुए हादसे में पीलीभीत की एक महिला की भी गई जान...परिवार में कोहराम
![हाथरस में हुए हादसे में पीलीभीत की एक महिला की भी गई जान...परिवार में कोहराम](https://www.amritvichar.com/media/2024-05/शवििि.jpeg)
पूरनपुर, अमृत विचार: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में पूरनपुर की एक महिला की भी मौत हुई है। जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन महिला का शव लेने के लिए रवाना हो गए।
पूरनपुर क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयाई है।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में चल रहे सत्संग में शामिल होने के लिए पूरनपुर से भी सैकड़ों लोग बसों में सवार होकर गए थे। इस दौरान, बागर, घुंघचाई, चांट फिरोजपुर, गोपालपुर सहित कई गांवों से बसें हाथरस गई थी।
इसकी जानकारी लगने पर रामदेवी के घर में कोहराम मच गया। उनके साथ गए लोगों के परिजन भी घबरा गए। उन्होंने फोन से संपर्क कर उनसे कुशल क्षेम पूछी। जानकारी लगने के बाद रामदेवी के परिजन हाथरस रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मिष्ठान व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सोता रहा परिवार नहीं लगी भनक..पुलिस छानबीन में जुटी