आगरा: मानसिक मंदित महिला का निर्वस्त्र शव मिला, हत्या की आशंका
आगरा, अमृत विचार। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल के नीचे महिला का निर्वस्त्र हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर पत्थर से प्रहार किए जाने के निशान हैं। जानकारी होते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अपनी जांच में यह पता लगा है कि महिला मानसिक मंदित थी, वह स्टेशन परिसर में ही घूमती रहती थी। क्षेत्रीय लोगो ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी निरीक्षक समरबहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराई तो पता लगा कि महिला मानसिक मंदित है। लोगों ने उसे पहले ही भी घूमते देखा है। उसका शव निर्वस्त्र था। सिर पर चोट के निशान हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा।