बरेली: रिटायर्ड दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने दर्ज कराई पति समेत पांच लोगों पर FIR

बरेली: रिटायर्ड दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने दर्ज कराई पति समेत पांच लोगों पर FIR

बरेली, अमृत विचार: थाना बारादरी में महिला ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा ने उसे घर से निकाल दिया।

संजयनगर के अशोक विहार निवासी नेहा के मुताबिक उनकी शादी 17 दिसंबर 2023 को नई बस्ती थाना प्रेमनगर निवासी रजत के साथ हुई थी। उनके ससुर कृपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। नेहा ने बताया कि शादी में उसके पिता ने आठ लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था, लेकिन ससुर कृपाल सिंह, सास सरला देवी, ननद संतोषी, जेठ राहुल और पति रजत दहेज से खुश नहीं थे। 

वे लोग बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उन्होंने इन्कार किया तो सभी ने लाठी-डंडें से पिटाई की। उनके परिजनों ने उनका इलाज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर पति रजत समझौता करके उन्हें घर ले गए लेकिन दोबारा उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि ससुर ने कहा कि वह डंडे के दम पर तलाक करा देगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: भरभरा कर गिरी पूर्व प्रधान के मकान की दीवार, पत्नी और चचेरे भाई की मौत

ताजा समाचार

अल्मोड़ा: लमगड़ा में मां बेटे की मौत मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विपक्ष परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है: मोदी 
Kanpur: युवक को बंधक बनाकर लूटपाट, डकैती की रिपोर्ट...दस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का बनाया दबाव
Yogi Cabinet की बैठक खत्म: UP एग्रीटेक नीति-2024 समेत 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नहीं पहुंचे केशव मौर्य
टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम की वापसी : बारबडोस की प्रधानमंत्री Mia Mottley को छह से 12 घंटे में हवाई अड्डा खुलने की उम्मीद 
सितारगंज: 10 वर्ष पूर्व साथी की हत्या करने वाला यूपी का कुख्यात गिरफ्तार