चोरी की वारदात : भाजपा नेत्री के बंद मकान का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

- मुम्बई में टाटा हास्पिटल में 17 मई से भर्ती है भाजपा नेत्री

चोरी की वारदात : भाजपा नेत्री के बंद मकान का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

बहराइच, अमृत विचार। शहर के रायपुर राजा मोहल्ला में स्थित भाजपा नेत्री के सूने मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर सोने चांदी के जेवर सहित लगभग 15 लाख की सम्पत्ति ले गए। आसपास के लोगों ने छत से पीछे का चैनल गेट खुला देखा। तब अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर भाजपा पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा ले पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

देहात कोतवाली के रायपुर राजा मोहल्ले में भाजपा नेत्री मंजू निगम का आवास है। उन्हे कैंसर की बीमारी है। जिसके चलते वह 17 मई से लखनऊ से रेफर होकर टाटा अस्पताल मुंबई में भर्ती है। उनका घर इस समय सूना पड़ा है। बुधवार रात में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर पूरे घर के कमरों, अलमारी, लाकर के ताले तोड़ दिए। चोर लगभग 15 लाख की सम्पत्ति ले गए।

गुरूवार दोपहर में आसपास के मकान की छत से लोगों ने उनके घर के पीछे का चैनल गेट खुला देखा। आंगन में काफी बंदर थे। जिस पर आस पड़ोस की महिलाओं ने मंजू निगम को काल की। तब उन्हे अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोस के लोगों ने ताले टूटे होने की जानकारी दी। देहात कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि जांच पुलिस द्वारा की गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: होटल मालिक ने लाइन में लगाई बल्ली, हो रहे फाल्ट...उपभोक्ताओं ने की शिकायत