गोंडा: 10 जून को आबूधाबी से स्वदेश के लिए निकला था विनोद, नहीं पहुंचा घर, परिजनों ने विदेश राज्य मंत्री से लगायी मदद की गुहार

गोंडा: 10 जून को आबूधाबी से स्वदेश के लिए निकला था विनोद, नहीं पहुंचा घर, परिजनों ने विदेश राज्य मंत्री से लगायी मदद की गुहार

गोंडा, ‌अमृत विचार। बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सिरसिया महदेइया गांव का रहने वाला विनोद 10 जून को आबू धाबी से स्वदेश वापसी के लिए निकला था लेकिन 15 दिन बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा है‌। बेटे के लापता होने से बूढ़ी मां किसी अनहोनी की आशंका से सहमी है। लापता युवक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। परेशान रिश्तेदारों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगायी है‌। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबा मेठिया का त्रिलोकपुर के रहने वाले विश्वनाथ गिरि ने बताया कि बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सिरसिया महदेइया गांव का रहने वाला उसकी मौसी का बेटा विनोद (30) दो साल पहले मई 2022 में पीओपी के काम के लिए आबूधाबी गया था। वहां विनोद एक निजी कंपनी में काम कर रहा था‌। दो साल बाद विनोद इसी महीने घर वापस आ रहा था। वह 10 जून को आबूधाबी से स्वदेश वापसी के लिए निकला था‌ लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

परिवार के लोगों ने दो दिन तक उसका इंतजार किया लेकिन न तो विनोद आया और न ही उसकी कोई जानकारी ही मिली। इसके बाद उसकी मां सावित्री ने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी‌। विश्वनाथ ने बताया कि कई दिनों तक विनोद की तलाश की गयी लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है‌। उसकी कंपनी में भी फोन किया गया तो पता चला कि वह 10 जून को ही वहां से निकल गया है। विनोद का मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है‌।

विनोद के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। उसकी बूढ़ी मां बेबस आंखों से अपने बेटे के वापस लौटने का इंतजार कर रही है। विश्वनाथ ने बताया कि विनोद के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर पर सिर्फ बूढी मां सावित्री देवी है‌ं। अब बेटे के गम में सावित्री देवी बदहवाश हैं। ऐसे में अब परिवार और रिश्तेदारों ने जिले के सांसद व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से विनोद की तलाश कराए जाने की गुहार लगायी है‌। विश्वनाथ ने बताया कि राजा भैया को पत्र दिया गया है। 

पुलिस से भी मिली निराशा

विश्वनाथ काम कहना है कि विनोद के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह रेहरा थाना गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर वापस कर दिया। पुलिस का तर्क है विनोद स्वदेश आया ही नहीं। ऐसे में उनकी कोई जवाबदेही नहीं बनती।जबकि परिजनों का कहना है कि विनोद 10 को आबूधाबी से निकला जरूर लेकिन वह कहां पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस के इस‌ रवैये से भी परिजनों में निराशा है।

ये भी पढ़ें -UP cabinet meeting: पेपर लीक पर सीएम योगी सख्त, उत्तर प्रदेश में सरकार लायेगी अध्यादेश, दोषी को होगा आजीवन कारावास

ताजा समाचार

आगरा: चीन से 25 दिन बाद आया मर्चेंट नेवी इंजीनियर का शव, गमगीन हुए माहौल में अंतिम हुआ संस्कार
गोंडा: प्राथमिक विद्यालय धर्मेई के बरामदे की छत ढही, छुट्टी होने से टला हादसा
अयोध्या: 3 घंटे में 31 एमएम हुई बारिश, कई इलाकों में घुटने तक भरा पानी
फतेहपुर में विद्युत लाइन की चपेट में आने से दंपति की मौत: बारिश से छत पर भरा पानी निकालने गए थे, पति को बचाने पहुंची पत्नी...
शाहजहांपुर: भारी बारिश से रामगंगा किनारे बाढ़ जैसे हालात...रास्ते पानी में डूबे, फसलों को भी नुकसान
बहराइच: अवैध संबंध में बाधा बनने पर युवक की पीटकर हत्या का आरोप, परिजन बोले-पुलिस नहीं ले रही तहरीर