हाथ में संविधान की प्रति लेकर राहुल गांधी ने ली शपथ, ‘जय हिंद, जय संविधान’ का लगाया नारा 

हाथ में संविधान की प्रति लेकर राहुल गांधी ने ली शपथ, ‘जय हिंद, जय संविधान’ का लगाया नारा 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने ‘जय हिंद, जय संविधान’ का नारा भी लगाया। 

राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वह लोकसभा में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे।

उनके शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। राहुल गांधी ने वर्ष 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी।

यह भी पढ़ें- जेल में ही रहेंगे CM केजरीवाल, दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका 

ताजा समाचार

Kanpur News: इस सप्ताह शुरू होगा पनकी प्लांट में बिजली उत्पाद...लाइटअप का किया जा रहा है कार्य
Kanpur: चौकी इंचार्ज हटाया गया, सांगा का संग्राम खत्म...आज पुलिस कार्यालय घेरने का किया था ऐलान, कार्यक्रम स्थगित, जानें- पूरा मामला
यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आवश्यकता नहीं लेकिन विकल्प खुले हैं : व्लादिमीर पुतिन 
हरदोई: पिता की तेरहवीं के दिन पुत्र की करेंट लगने से मौत
लखीमपुर खीरी: निराश्रित महिला के लिए DM ने खोला योजनाओं का पिटारा, बच्चों को भी मिलेगा लाभ
ब्रिटेन में दूसरी बार सांसद बने कानपुर के नवेंदु मिश्र...लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर दूसरी बार पहुंचे सदन, परिवार में खुशी