शिक्षकों के पारस्परिक तबादले के बाद अब समायोजन की तैयारी

शिक्षकों के पारस्परिक तबादले के बाद अब समायोजन की तैयारी

शासन को भेजा प्रस्ताव, राजधानी के चारों जोन की स्कूलों में कहीं ज्यादा तो कहीं कम शिक्षकों की तैनानी

(रविशंकर गुप्ता) लखनऊ, अमृत विचार : बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के पारस्परिक तबादले के बाद अब उनके समायोजन की तैयारी की जा रही है। इसके प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। प्रदेश के प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती अनियमित है। नियमों के तहत 30 से 35 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए। लेकिन, कई ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्र और शिक्षक अनुपात में बहुत अंतर है। इसमें नगर क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति ज्यादा खराब है। स्थिति यह है कि जहां शिक्षकों की ज्यादा जरूरत है वहां कम हैं और जहां कम शिक्षकों जरूरत है वहां ज्यादा शिक्षक हैं।

368 पर 11 और 322 बच्चों पर तीन शिक्षक-

राजधानी के जोन-2 में सिक स्कूल अमरई गांव में 368 बच्चे हैं और यहां 11 शिक्षक तैनात हैं। इसी जोन में बेसिक स्कूल चांदन में 322 बच्चों पर दो शिक्षक हैं।

जोन 1

स्कूल 

 

छात्र शिक्षक
बेहटवा 10 2
शांतिनगर  16 1

हिंद नगर

73 4
रामदास खेड़ा  11 1
गहरू  4 0
औरंगाबाद  98 5

न्यू गुदौरा 

34 2
आशियाना 32 2
आजाद नगर  11 2
बल्दीखेड़ा  67 2
मेंहदीखेड़ा  18 1
प्रेमवती वार्ड 5 0 5 0
मिजापुर  50 3

 

जोन 2

सेमरा गौढी 148  5
शंकरपुरवा 180 1
पुरनिया 86  3
तकरोही  157 0
त्रिवेणी नगर  134  4
पानी गांव  237 7

जोन 3

कंधारी बाजार  8 2
35 पीएसी वाहिनी  281 7
नरही 100  3
गाजीपुर बस्तौली 402 9
घसियारी मंडी  13 1
घोसियाना  54  2
जियामऊ 124 5
लाहौर गंज 35 4
बाजार झऊलाल 27 2
चिक मंडी  53 3

रेलवे कालोनी बादशाह नगर

65 2

 

राजधानी के जोन चार के स्कूलों की स्थिति

पुलगामा 48  4
आर्यनगर  71 2
हसनपुर 59  3
यहियागंज 27 2
पीरनगर  585 2

बरी कला 

18  1

धनेहर खेड़ा

23  1

 

विद्यालयो में शिक्षकों और बच्चों का अनुपात सुधारने के लिए समायोजन की तैयारी हो रही है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

कंचन वर्मा, शिक्षा महानिदेशक