बरेली: बारिश से पांच डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज, कल से लगातार बारिश का अनुमान

बरेली: बारिश से पांच डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार रात तेज आंधी और बारिश से गुरुवार को तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 5 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जून में 19 दिन बाद अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गुरुवार को दिन में तेज धूप खिली लेकिन लू न चलने से राहत रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है।

पिछले करीब 10 दिनों में जिले में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। इसके अलावा लू चलने से लोग बेहाल हो रहे थे। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ था और मंगलवार को 32 डिग्री पार कर गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से भी 2 डिग्री नीचे चला गया। पिछले 24 घंटे में 2.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान हवा में नमी सुबह 74 प्रतिशत और शाम को 43 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं शनिवार से सोमवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि कि दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलेगी। अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही एवं आंधी के साथ ही छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौसम का बदला मिजाज, आंधी-पानी से गर्मी से मिली राहत

ताजा समाचार

LU Admission 2024-25: विदेशी छात्रों की बढ़ी संख्या, इस बार भी 76 देशों से 1800 आवेदन आये, विश्वविद्यालय देगा इन छात्रों को बेहतर सुविधा
बरेली: SSP की एक और कार्रवाई, हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर दरोगा निलंबित
अमेठी: पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड 
Kanpur News: इस सप्ताह शुरू होगा पनकी प्लांट में बिजली उत्पाद...लाइटअप का किया जा रहा है कार्य
Kanpur: चौकी इंचार्ज हटाया गया, सांगा का संग्राम खत्म...आज पुलिस कार्यालय घेरने का किया था ऐलान, कार्यक्रम स्थगित, जानें- पूरा मामला
यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आवश्यकता नहीं लेकिन विकल्प खुले हैं : व्लादिमीर पुतिन