फिरोजाबाद: पति पीटता रहा...सास-ससुर देखते रहे, आहत होकर विवाहिता ने खुद को लगाई आग
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र में पति के कहासुनी के बाद मारपीट से होकर खुद को आग लगा ली। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर शादी के बाद से बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी की रहने वाली मुस्कान की शादी तीन साल पहले मटसेना थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी राजेश से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं और पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हैं। जिसके बारे में मुस्कान ने कई बार उन्हें फोन पर बताया था। फिलहाल पीड़िता के मायके वालों ने पुलिस से ससुराल पक्ष की शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Exclusive: हर चौथी किशोरी पीसीओएस ग्रस्त, जानें...किस वजह से होती है यह बीमारी और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण?