आज का राशिफल। 07 जुलाई, 2024

आज का राशिफल। 07 जुलाई, 2024

मेष

आज सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लाभ उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार को बढ़ाने की ओर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं।

वृष

आज संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा विरोधी गुप्त रूप से आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। सावधानी बनाए रखें। सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। दूसरों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा।

मिथुन

आज विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी सूझबूझ से परिस्थितियों अनुकूल होने लगेंगे। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।  

कर्क

आज परोपकार, दया, धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी। किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए।

सिंह

आज नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ सकता है। आपको शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। पहले के रुके हुए कार्य पर फोकस करना होगा। उद्योग धंधे से जुड़े लोगों को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।  

कन्या

आज किसी पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा। जेल से मुक्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापार में नए मित्र बनेंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जाना सफल होगा।

तुला

आज नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भूमि, भवन आदि के कार्य में लगे लोगों को विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कोई काफी समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी।

वृश्चिक

आज किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। राजनीति में मिली असफलता अपमान का सबब बनेगी। व्यापार में तनाव होने से मन खिन्न रहेगा। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा। 

धनु

आज कोई महत्वपूर्ण कार्य धन के अभाव में बाधित हो सकता है। कृषि कार्य में रुचि कम रहेगी। सरकारी की कोई योजना आपके लिए उन्नति कारक सिद्ध होगी। निर्माण संबंधी कार्य में अकारण विघ्न आ सकते हैं। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप में जेल जाना पड़ सकता है। नौकरी में मनचाही जगह स्थानांतरण हो सकता है। राजनीतिक विरोधी षड्यंत्र रच कर फसा सकते हैं। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ

आज नौकरी में अधीनस्थ से तालमेल बैठाने का प्रयास करें। लंबित कार्य निपट सकेंगे। व्यापार में नए अनुबंध के लिए आपको कठिन प्रयास करना पड़ेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई सरकारी सहायता मिल सकती है।

मीन

आज दूर देश में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

ताजा समाचार

अगर मेरी नहीं हुई, किसी और की भी नहीं होने दूंगा, तेजाब डालकर जला दूंगा...कानपुर में डॉक्टर ने महिला जूनियर डॉक्टर काे दी धमकी
फिल्म 'मेकिंग' को सबसे प्यारी चीज मानते हैं संजय लीला भंसाली, जानिए क्या बोले? 
हरदोई: पाकिस्तान जाओ यहां क्या कर रहे हो..., थानेदार की वायरल ऑडियो जांच ठंडे बस्ते में, शिकायतकर्ता पहुंचा सलाखों के पीछे
47 हजार गांवों में 80 प्रतिशत खरीफ की फसल का सर्वे पूरा, डिजिटल क्रॉप सर्वे में जौनपुर ने मारी बाजी
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार.. गरीबों व भटके लोगों के लिए फरिश्ता बने सिपाही अमित कुमार, मिल रही प्रशंसा
बरेली : एल्डिको प्रबंधन का झील पर कब्जा करने से इन्कार