बलिया: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

बलिया: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती के साथ उसके गांव के ही रहने वाले रोहित कुमार ने शादी का झांसा देकर बार बार बलात्कार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर रोहित कुमार के विरुद्ध बुधवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार का आरोप) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट

ताजा समाचार

कासगंज: मोहिनी हत्याकांड...आरोपियों की पेशी पर कोर्ट छावनी में तब्दील, जानिए एक और बढ़ी अपडेट
बलरामपुर: नाबालिक से छेड़खानी के दोषी को 4 साल की कैद, 5000 रुपए का लगाया अर्थदण्ड 
बहराइच: बुलडोजर कार्रवाई पर राजनीत हुई तेज, कांग्रेस के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल वजीरगंज बाजार पहुंचा
हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह पर शासन की बड़ी कार्रवाई
बाराबंकी: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पिता ने लगाया ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
रुद्रपुर: बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के दोषी को दस साल कारावास