बरेली: नहीं मिला गेहूं, सिर्फ 15.42 फीसदी हो सकी खरीद, शाहजहांपुर जिला मंडल में सबसे आगे

बरेली: नहीं मिला गेहूं, सिर्फ 15.42 फीसदी हो सकी खरीद, शाहजहांपुर जिला मंडल में सबसे आगे

बरेली, अमृत विचार। गेहूं खरीद 15 जून को पूरी हो गई लेकिन इस साल भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 15.42 प्रतिशत खरीद हो सकी है। मंडल में सबसे ज्यादा खरीद शाहजहांपुर में 16.98 प्रतिशत हुई है। हालांकि विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी अंतिम आंकड़ा आना बाकी है।

शासन के निर्देश पर बरेली मंडल में 1 मार्च से 621 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। शासन ने मंडल का 11.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष सिर्फ 1.74 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले स्थिति थोड़ी सुधरी है। पिछले साल 15 जून तक 1.21 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई थी।

396 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
इस साल मंडल में 22239 किसानों से गेहूं की खरीद की गई और 99.25 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया गया। बरेली में 99.49 प्रतिशत, बदायूं में 98.98 प्रतिशत, पीलीभीत में 99.60 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 99.03 प्रतिशत किसानों को 396 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका था।

15 जून तक मंडल में गेहूं की खरीद

जिला             लक्ष्य             खरीद

बरेली            240000             36345.58

बदायूं 166700             26065.56

पीलीभीत 308000             41363.48

शाहजहांपुर 414700            70409.46

नोट-आंकड़े मीट्रिक टन में

ये भी पढे़ं- बरेली: घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, युवक पर लघुशंका करने की कोशिश...रिपोर्ट दर्ज