घर के पूजा स्थल पर भूलकर भी ना रखें इन देवी-देवताओं की तस्वीर, घर में परेशानियों का हो सकता है आगमन

घर के पूजा स्थल पर भूलकर भी ना रखें इन देवी-देवताओं की तस्वीर, घर में परेशानियों का हो सकता है आगमन

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और मंदिर का बहुत महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो पूजा-पाठ करना बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी पूजा-पाठ को करने का विशेष महत्व माना गया है। आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार रोजाना धूप-दीप प्रज्वलित करने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह बना रहता है जिससे घर में सुख- शांति बनी रहती है। 

मगर कुछ ऐसे देवी-देवता ऐसे भी हैं जिनकी एक प्रतिमा भी घर व पूजा स्थल में रखने से मनुष्य को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इन प्रतिमाओं का इतना तेज प्रभावशाली होता है कि वह मनुष्य के जीवन पर प्रत्यक्ष रूप से असर डालना शुरू कर देता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी प्रतिमाओं के बारे में जिन्हें भूलकर भी घर में ना रखें।

मंदिर में यह मूर्ति भूल से भी ना लगाएं...
भगवान शिव की नृत्य करती प्रतिमा
हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप में की जाती है। अक्सर बहुत से लोग अपने घरों में भगवान की प्रतिमा को लगाकर पूजा- पाठ करते हैं, मगर नटराज मुद्र की मूर्ति यानि भगवान शिव की नृत्य करती हुई प्रतिमा को घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव नृत्य तभी करते हैं जिब वह बेहद क्रोध में आते हैं।

मां काली की तस्वीर
घर के पूजा स्थल में मां काली की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।  आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार मां काली दुर्गा मां का विध्वंसक रूप है जो हमेशा क्रोध रूप में रहती हैं। साथ ही बता दें कि मां काली की पूजा अधिकतर तंत्र साधना में जाती है। यहीं वजह है कि मां काली की तस्वीर को पूजा घर में नहीं रखना चाहिए।
 
राहु और केतु की मूर्ति 
पूजा घर में राहु और केतु की मूर्ति को तभी रखा जाता है जब आप नौ ग्रह की पूजा कर रहे होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी इनकी अकेली मूर्ति पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए। अगर भूल से भी आप ऐसा काम करते हैं तो ऐसे में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शनि देव की मूर्ति
शनि देव को न्याय देवताओं में से एक माना जाता है, मगर शनि देव की मूर्ति या तस्वीर को घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह है कि शनि देव की आंखों को देखने पर मनुष्य के जीवन में कई परेशानियों के साथ शनि दोष भी लग जाता है। इसलिए घर में शनि देव की प्रतिमा न रखें जिससे आप शनि के प्रकोप से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें। ज्येष्ठ मास में बड़ा मंगल व्रत पर इस तरह करें हनुमान जी की उपासना, बनेगा हर काम