Kanpur: फ्रांस और जर्मनी को लुभाए माटी के कप और प्लेट, शहर के निर्यातकों को पहली बार मिला माटी के बर्तनों का ऑर्डर

Kanpur: फ्रांस और जर्मनी को लुभाए माटी के कप और प्लेट, शहर के निर्यातकों को पहली बार मिला माटी के बर्तनों का ऑर्डर

कानपुर, अमृत विचार। शहर की माटी के बने बर्तन फ्रांस और जर्मनी को निर्यात किए जाएंगे। शहर के निर्यातक को दोनों देशों से ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 7 जून से रवाना होना शुरू हो जाएगा। ऑर्डर के पूरे माल को शहर के कुम्हारों ने तैयार किया है।

कारोबारी ने बताया कि शहर को विदेश से माटी के बर्तन का आर्डर पहली बार मिला है। इस ऑर्डर में सौ दर्जन कप और प्लेट शामिल है। भोजन परोसने की प्लेट, माटी की केतली, सब्जीदान और रोटीदान भी शामिल हैं। बर्तनों को पकाते समय हल्की आंच का इस्तेमाल किया गया है। बडी ओवरसीज के एमडी कमलजीत सिंह ने बताया कि यहां के माटी के कप और प्लेट को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।  

लाभ और सौंधापन लुभाया

कारोबारी ने बताया कि विदेशों में कोरोना के बाद लोगों के खान-पान में काफी बदलाव आया है। वहां के निवासी भी अब माटी के बर्तनों में भोजन के लाभ और सौंधापन को जानने लगे हैं। कई बाजारों में बोनचाइना को टक्कर देते हुए हमारे देश के माटी के उत्पाद नजर आते हैं।

हाथ के बने हैं सभी बर्तन

कारोबारी ने बताया कि माटी के बर्तनों को बनाते समय मशीन का कम से कम उपयोग हुआ है। निर्माण में ज्यादातर पारंपरिक तौर हाथ की कारीगरी को ही अपनाया गया है। इन बर्तनों को बनाने में 80 फीसदी कुम्हार परिवार की महिलाओं ने अपना योगदान दिया है। यह बर्तन काकादेव, अनवरगंज स्थित कुम्हारों के क्षेत्र में बनवाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन के लिए नई रोड से जा सकेंगे यात्री, जून में होगा सर्वे, पॉपुलर धर्मकांटा चौराहे को स्टेशन से जोड़ेगी रोड

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया