मेरठ: मनचलों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर मां की गर्दन पर ब्लेड से किया वार

मेरठ: मनचलों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर मां की गर्दन पर ब्लेड से किया वार

demo image

मेरठ। यूपी के मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने महिला की गर्दन ब्लेड से काट दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है मनचले कई महीनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थाना लोहियानगर क्षेत्र के हुमायूंनगर में एक मनचला अपने साथी के साथ मिलकर कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। एक महीने पहले उसने मनचले से डरकर मकान भी बदल दिया। लेकिन इसके बाद भी मनचले ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का आरोप है कि कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं सोमवार देर शाम युवती अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थी। सुनसान रास्ता देख मनचले ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए उसे ई-रिक्शा से खींचने का प्रयास किया। मां ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो मनचले ने ब्लेड से मां की गर्दन पर वार कर दिया। युवती की मां खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच में जुट गई।

ये भी पढे़ं- CBSE 12th Result: मेरठ में राम्या और मानसी ने जिले का नाम किया रोशन, हासिल किए 99.4 फीसदी अंक