बदायूं: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

थाना उसहैत क्षेत्र में 6 मार्च को गांव अटैना में हुआ था हादसा

बदायूं: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

उसहैत, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र में 19 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद गांव के पास अटैना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

उसहैत क्षेत्र के गांव अटैना निवासी रामबेटी (45) महावीर छह अप्रैल को पशुओं को चारा खिलाने ले जा रही थीं। इसी दौरान वहां गुजरे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। युवक बाइक छोड़कर भाग गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। कटरा पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को बरेली के अस्पताल रेफर किया। बुधवार को महिला की मौत हो गई। ग्राम प्रधान भंवरपाल, देवेंद्र कुमार, आकाश, अवधिपार ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें- बदायूं: बार-बार बत्ती हो रही गुल, ब्लड टेस्ट की नहीं मिल रही रिपोर्ट... घंटों लाइन में करना पड़ता है इंतजार

ताजा समाचार

लखीमपुर-खीरी: हिरण का शिकार करते बाघ का फोटो वायरल, पेट्रोलिंग के दौरान वन कर्मियों के वाहन के आगे से शिकार ले जाने का दावा
Bareilly News: हर कार्यालय के बाबुओं का एक ही बहाना, अब चुनाव बाद आना
PM Modi: पीएम मोदी ने कानपुर को बताया पूरे देश का गौरव, बोले- हमें शहर को और आगे बढ़ाना है
PM Modi Road Show: कानपुर में ‘नमो उत्सव’ से माहौल बना गए पीएम मोदी; जगा गए लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह
Bareilly News: इसी महीने से शिक्षक लगाएंगे टैबलेट से हाजिरी, पदाधिकारियों को छूट
मोदी ने किया मुसलमानों को तरक्की से जोड़ने का काम, पिछली सरकारों ने देश को बांटने का काम किया :दानिश आजाद