प्रयागराज: राज सिंह ने चौथा तो श्रेया मिश्रा ने छठवां स्थान प्राप्त कर यूपी में लहराया जिले परचम

प्रयागराज: राज सिंह ने चौथा तो श्रेया मिश्रा ने छठवां स्थान प्राप्त कर यूपी में लहराया जिले परचम

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को दसवीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। प्रयागराज के राज सिंह सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है। उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। राज सिंह स्टेट मेरीट लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 600 में 587 अंक हासिल किए हैं।

राज फतेहपुर जनपद के धाता के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। राज सिंह कहते हैं कि हम सभी छात्रों को पढ़ाई के दौरान प्रतिदिन क्लास में जाना चाहिए। टीचर्स की बात माने। प्रतिदिन का काम उसी के दिन पूरा करें और सफलता जरूर मिलेगी।

6

वहीं कोरांव तहसील के पंडरिया गांव निवासी श्रेया मिश्रा पुत्री दीपक मिश्रा ने इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में गांव का नाम गौरवान्वित किया है। श्रेया के पिता दीपक मिश्रा  शिक्षक है। श्रेया 94.8% प्राप्त किया है। श्रेया की मां अर्चना मिश्रा कुशल गृहिणी हैं। श्रेया परीक्षा में सफलता के बाद मेडिकल की तैयारी को लेकर कोटा राजस्थान में पढ़ाई कर रही हैं। 10वीं 11 व 12 की शिक्षा सरदार पटेल इन्टर कालेज सिकरो से उत्तीर्ण कर जिले में प्रथम तो प्रदेश में 6 वां स्थान प्राप्त किया है।

3
आस्था सिंह
 
हाई स्कूल की टॉपर आस्था सिंह बनना चाहती हैं आईएएस, यूपी में सातवां स्थान

यूपी बोर्ड के इंटर के टॉपर की टॉप टेन लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली नैनी की की आस्था सिंह प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। उनको जब टॉप करने की सूचना मिली तो वह घर पर नहीं थी। वह परिवार के साथ अपने मौसी के यहां एक शादी समारोह में गई हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अप बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन करने वाली आस्था सिंह का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।

वह जिले में दूसरे नंबर पर हैं और प्रदेश के टॉपर में टॉप टेन की सूची में सातवां स्थान उन्हें मिला है। नैनी के श्रमिक बस्ती की रहने वाली आस्था के पिता एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता केशव सिंह एक इंटर कॉलेज में नौकरी करते हैं। जबकि मां शकुंतला देवी एक ग्रहणी है। आस्था दो बहनों में दूसरे नंबर की हैं। आस्था ने हाई स्कूल में भी जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था। उनका कहना है कि वह 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: बलरामपुर में बढ़ई की बेटी ने दसवीं तो सफाई कर्मी की बेटे ने बारहवीं में किया कमाल

ताजा समाचार