Kanpur: शहर में इन जगहों पर खड़ी होंगी चुनाव के लिए बसें...नगर निगम को मिले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Kanpur: शहर में इन जगहों पर खड़ी होंगी चुनाव के लिए बसें...नगर निगम को मिले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगाई जाने वाली बसें संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल अर्रा और रेस कोर्स मैदान नौबस्ता में खड़ी होंगी। दोनों मैदान में सारी व्यवस्थाएं नगर निगम करेगा। सहायक संभागीय परिवहन के पत्र के बाद चुनाव नोडल अधिकारी रवि शंकर यादव ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को मैदान में जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिये हैं। अर्रा मैदान में 10 फीट खुला नाला भी जल्द बंद करने को कहा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार चुनाव में विधानसभावार बसें लगाई जानी हैं। इनको शहर के बाहर दो स्थलों पर खड़ा किया जाना है। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, अर्रा मैदन के सर्वे में पाया गया है कि गेट के अंदर दाहिनी ओर 10 फिट गहरा नाला खुला है। इस पर बैरीकेडिंग कराई जाए। मैदान में पड़ी गिट्टी, मौरंग हटाकर समतलीकरण और सफाई करायी जाए। 

इसके साथ ही वाहन कैंप के लिये टेंट, कुर्सी-मेज, लाइट और साउंड के साथ कूलर पंखा और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। चुनाव नोडल अधिकारी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता से इसी तरह रेस कोर्स मैदान नौबस्ता में सफाई, पानी का छिड़काव, अस्थाई शौचालय आदि की व्यवस्था करने को कहा है। रेस कोर्स मैदान में महाराजपुर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की बसें खड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में इस वायरस ने पकड़ी तेजी...हफ्ते भर में ही सामने आए इतने मरीज

 

ताजा समाचार

Bareilly News: 25 दुकानों के नाम परिवर्तन पॉलिसी में बदलाव का मामला पहुंचा कोर्ट, अब 22 मई को होगी सुनवाई
Bareilly News: कुतुबखाना पुल के नीचे अवैध कब्जे हटाकर वेंडिंग जोन विकसित करने का खाका तैयार
16 मई का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन किए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में हुए थे सफल, जानें प्रमुख घटनाएं
लखीमपुर-खीरी: प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
इंदौर में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत
चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम यादव ने की सहायता राशि की घोषणा