कासगंज: पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका अब्बास, बेचैनी में कटी रात

कासगंज: पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका अब्बास, बेचैनी में कटी रात

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज की जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में निरुद्ध मुख्तार का बेटा अब्बास पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका। वह रात भर तड़पता रहा। उसे नींद नहीं आई और वह करवटें बदलता रहा। उसकी बेचैनी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसकी हरकत विधि पर जेल प्रशासन की नजर रही, हालांकि जेल प्रशासन में सहानुभूति का परिचय दिया।

मुख्तार की मौत के बाद कासगंज जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद अब्बास की पैरोल के लिए पहले हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई फिर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई, लेकिन पैरोल नहीं हो सकी। इधर मुख्तार का अंतिम संस्कार हुआ। अब्बास अपने पिता के जनाजे में नहीं पहुंच सका। जेल प्रशासन उस पर नजर बनाए रहा। उसकी हरकत गतिविधि कमरे में कैद रही। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार वह रात में कई बार रोता भी लगता रहा और करवटें बदलता रहा। उसे नींद नहीं आई और वह कभी बिलखता था तो कभी दीवाल के सारे बैठकर बेचैन दिखाई दे रहा था।

जेल प्रशासन ने कराई फोन पर वार्ता 
जेल प्रशासन ने अब्बास के भाई उमर से फोन पर वार्ता कराई। दोनों भाई आपस में वार्ता कर काफी भावुक दिखाई दिए। जेल प्रशासन की सहानुभूति रही और नियम अनुसार निर्धारित समय तक फोन पर वार्ता कराई।

एक घूंट पानी पीकर रखा रोजा
 शनिवार सुबह सहरी के समय अब्बास ने एक घूंट पानी पिया और उसके बाद रोजा रखा। अल्लाह से दुआ की और पांचो वक्त की नमाज भी अदा की।

अब्बास के परिजनों से उसकी फोन पर वार्ता कराई गई। वह रात भर बेचैन रहा। उसकी हरकत गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद रही है। उसकी पैरोल का कोई आदेश जेल प्रशासन को नहीं मिला।-विजय विक्रम, जेल अधीक्षक

ये भी पढे़ं- कासगंज: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 अप्रैल से रफ्तार भरेगी पूर्णागिरी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने लिया निर्णय

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया