अमरोहा : कंवर सिंह तंवर बोले- मोदी सरकार में भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे व्यापारी

अमरोहा : कंवर सिंह तंवर बोले- मोदी सरकार में भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे व्यापारी

अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा विशाल स्वागत सम्मेलन का आयोजन किया गया। एकजुट हुए व्यापारियों ने 26 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर का स्वागत किया।

बुधवार की देर रात शहर के बिजनौर रोड एक बैंक्वेट हॉल में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा विशाल स्वागत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विशाल गोयल एडवोकेट ने की। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने अपने अपने विचार रखे। 26 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने के लिए अपील की।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विशाल गोयल ने कहा कि जिस तरह पूर्व में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, अबकी बार पुनः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार जीतकर इतिहास रचेगी और भारत पुनः सोने की चिड़िया कहलाएगा।

व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 सीटों के पार जीताकर एनडीए की सरकार बनाना है। कार्यक्रम संयोजक शार्दुल अग्रवाल ने कहा कि अमरोहा का व्यापारी जागरुक है और भारतीय जनता पार्टी के साथ है। पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने कहा कि वह हर बार  अमरोहा की जनता की कसौटी पर खरे उतरे। कहा कि वह अमरोहा की जनता के लिए सदैव आगे खड़े। व्यापारी आज भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, नगर पालिका की अध्यक्षा शशि जैन, सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों, बृजेश चौधरी, राम सिंह सैनी, केएस सैनी, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी,  प्रेम सिंह सैनी, विनोद गुप्ता, करुणेश गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, योगेश जैन, शार्दुल अग्रवाल, वरुण माहेश्वरी, रिभू माहेश्वरी, पुष्कर लाल गुप्ता,संजीव रघुवंशी, अभिषेक शर्मा, अभय सिंघल,शंकर प्रकाश, दीपक बंसल, सुधांशु विश्नोई, अभय आर्य, सुमित सरन, प्रवीण अग्रवाल आदि रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर: तलाक के बाद महिला से मांग रहा पांच लाख रुपये की रंगदारी, वीडियो वायरल करने की धमकी