Amarnath Yatra 2025 : जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा! दर्शन के लिए करना होगा ये काम, जाने पूरी प्रक्रिया
3.png)
अमृत विचार। हिमालय की गोद में बसी एक ऐसी चमत्कारी जगह जो भोले बाबा के रूप में कई सालो से पूजी जा रही है। और चमत्कारी इसलिए क्योकि ये एक अनोखी शिव के आकर की मूर्त है जो अपने आप बनती और फिर विलुप्त हो जाती है। बाबा बर्फानी के दर्शन करना किसी साधना से कम नहीं है।आपको बता दें की हर साल इसी समय पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तजन बड़ी सख्या में आते है। और इस सौभाग्य को प्राप्त करते है।
हर साल की तरह इस साल भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा की शुरआत होने वाली है। तो चाइये जानते है की आखिर कब आप बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया कि इस यात्रा कि शुरआत 3 जुलाई 2025 से होगी। साथ ही तीर्थयात्रा 9 अगस्त 2025 पूरी होगी। बोर्ड कि तरफ से रजिस्ट्रशन की प्रक्रिया 15 मार्च से ही शुरू कर दी गई है। यह किसी भी श्रद्धालु के लिए बहुत जरुरी प्रक्रिया है। आप श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रशन कर सकते है। साथ ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लीकेशन में भी आप अपना रजिस्ट्रशन करा सकते है
आपको बता दें कि इस बार यह तीर्थयात्रा पुरे 37 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ की यात्रा दो मुख्य मार्गो से होकर जाएगी। जिसमे पहलगाम और बालटाल प्रमुख रास्ते है। इन्ही मार्ग पर कड़ी सुरक्षा के बीच चलकर भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यहां सुरक्षा बलो की तैनाती की जाती है। अमरनाथ यात्रा हिन्दू धर्म के लोगो की आस्था का प्रतिक है जिसकी वजह से यहां हर साल लाखो की संख्या में लोग आते है।
यह भी पढ़ें- अपने पीले दांतों से है परेशान! तो करे इस फल का इस्तेमाल, मोतियों से चमकेंगे आपके दांत