आज का राशिफल। 20 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 20 मार्च, 2024

मेष

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

वृष

आज आपको व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पा लेंगे।

मिथुन

आज प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेन्स को लेकर स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लोग पीठ-पीछे आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

कर्क

आज कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह

आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा आज न करें। लवमेट्स से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें।

कन्या

आज संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए काफी काम आने वाली है।

तुला

आज आपको पिता के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। अपने काम की गुणवत्ता पर सुधार करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

अाज धार्मिक यात्राओं की प्लानिंग कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बॉस से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

धनु

आज नई संपत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके काम के बिगड़ने कि संभावना है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है।

मकर

आज आप अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी आकर्षित रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में आपको नयी टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें फिलहाल ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और सुझाव की प्रशन्सा होगी। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। किसी भी तरह के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

ताजा समाचार