आप भी अपनी होली को बनाना चाहते हैं यादगार, इन खास जगहों पर जाकर करें सेलिब्रेट

आप भी अपनी होली को बनाना चाहते हैं यादगार, इन खास जगहों पर जाकर करें सेलिब्रेट

होली आने में कुछ दिन ही शेष हैं। हम सभी होली की तैयारियों में व्यस्त हैं। होली का त्योहार होता ही है खास जिसका सभी को सालभर इंतज़ार रहता है। अधिकतर हम होली अपने घर पर ही मनाते हैं क्यों न इस बार होली देश के कुछ खास हिस्से में मनाई जाए जो कि बन जाए आपके लिए यादगार। तो चलिए आपको बताते हैं होली सेलिब्रेशन के लिए कुछ खास जगहों के नाम।

मथुरा-वृंदावन
मथुरा-वृंदावन की होली के बारे में आपने तो सुना ही होगा। मथुरा-वृंदावन में मनाई जाने वाली होली होती ही है खास।यहां सिर्फ देश से ही नहीं
, बल्कि विदेशी भी होली के इस उत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। सबसे खास बात यहां फूलों से होली खेली जाती है और यह उत्सव एक सप्ताह तक मनाया जाता है।

बरसाना
होली की बात कर रहे हों और बरसाने का जिक्र न हो ये तो हो ही नहीं सकता। बरसाना भी लट्ठमार होली के लिए जाना जाता है। यहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और पुरुष ढाल से बचाव करते हैं और लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। यहां का नज़ारा काफी रंगीन होता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोगों का हुजूम यहां उमड़ता है।

उदयपुर
राजस्थान जो की अपने शाही अंदाज़ के लिए जाना जाता है। यहां हर त्योहार अलग ही अंदाज़ में मनाया जाता है। झीलों की नगरी उदयपुर की बात करें तो यहां की बात ही निराली है यहां लोग रंगों
, पानी और गुब्बारों से एक-दूसरे को रंगते हैं अगर आप यहां की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो एक बार यहां ज़रूर आएं।

पुष्कर
पुष्कर में वाराह घाट और ब्रह्म चौकी ये दो जगह होली खेलने के लिए खास माने जाते हैं
यहां बड़ी संख्या में विदेशों से लोग आते हैं। यहां होली के समय एक मेला भी लगता है। होली के त्योहार का जमकर लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो आप यहां ज़रूर जाएं।

ये भी पढ़ें-  बरेली: नरसिंह मंदिर से निकाली पताका यात्रा, कल से रामलीला का मंचन