अकेले हैं तो क्या गम है...ऐसे रखें अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल

अकेले हैं तो क्या गम है...ऐसे रखें अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल

मनुष्य एक सामजिक प्राणी है। समाज के साथ एकजुट होकर रहना उसे पसंद है। कभी-कभी परिवारजनों को घर से दूर रहना पड़ जाता है। तो ऐसे में वो अकेला नहीं रह पाता। इसका असर उसकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। क्योंकि जब तक उसके परिवार के सदस्य उसके साथ थे तब तक वो उनके साथ अपना समय बिताता था। 

अपनी बातों को उनके साथ शेयर करता था, लेकिन परिवार के सदस्यों के घर से दूर होने पर अपनी बातों को अपने मनोभावों को शेयर करने के लिए उसके पास कोई नहीं होता और वो अपने आप को अकेला महसूस करता है। इसका असर उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसे में किस तरह वो अकेले होने पर भी अपने आप को व्यस्त रख सकते हैं। जिससे उनकी मेटल और फिज़िकल हेल्थ स्वस्थ रह सकती है। चलिए उन खास पॉइंट्स पर करते हैं चर्चा। 
   
ध्यान भी है ज़रूरी 
अपने आप का ख्याल भी रखना हम सभी की अहम ज़िम्मेदारी है। ऐसे में खुद का ख्याल रखने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके आप अपने को सिर्फ बीस मिनट दीजिए और शांत मन से एकाग्रचित होकर बैठ जाइये। जिससे धीरे-धीरे आपका मन एकाग्र होने लगेगा,और आप किसी भी काम को बेहतर ढंग से कर पायेंगे।  
व्यायाम भी है ज़रूरी 
एक ओर ध्यान जो हमारी मानसिक स्थिति के लिए अच्छा है। वहीं व्यायाम हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है। इसलिए ये ज़रूरी है की हम थोड़ा समय व्यायाम के लिए भी निकालें। 

मन को न मारें 
अक्सर कई बार हम सभी घर परिवार में इतना उलझ जाते हैं कि हमारे पास अपने मनपसंद कामों को पूरा करने का समय ही नहीं होता है, और अब जब घर के सदस्य घर से बाहर हैं तो ऐसे में आप अपने शौक को पूरा करने के लिए समय समय दे सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा और आपका मन भी नहीं भटकेगा।    
पौष्टिक आहार का करें सेवन 
अक्सर अकेले रहने के दौरान लोग खुद खाना बनाने के बजाय ऑनलाइन आर्डर कर देते हैं या फिर जंक फ़ूड खा लेते हैं। ऐसे में अनहेल्दी खाने का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। तनाव से बचने के लिए हरी सब्जियों, ताज़े फलों, सलाद, ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसलिए इनका सेवन करते रहना चाहिए। 

ज़्यादा सोचने से बचें 
अकेले रहने पर कई बार हमारे मन में असुरक्षा की भावना आ जाती है। जिसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में जब भी हम अकेले हों तो हमें अपने आपको व्यस्त कर लेना चाहिए। जैसे कोई किताब पढ़ सकते हैं, कोई गेम खेल सकते हैं,गार्डनिंग कर सकते हैं जैसी कई ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें आप करके आपने आपको बिजी रख सकते हैं।

ये भी पढे़ं- आप भी माइंड को बनाना चाहते हैं शार्प, ब्रेन को बूस्ट करने के लिए करें ये काम