Pilibhit: 57.20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हुई बरखेड़ा चीनी मिल, करोड़ों की गन्ना मूल्य बकाएदारी

Pilibhit: 57.20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हुई बरखेड़ा चीनी मिल, करोड़ों की गन्ना मूल्य बकाएदारी

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से नोकेन में चल रही बरखेड़ा चीनी मिल सोमवार को बंद कर दी गई। मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 57.20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। जबकि गत पेराई सत्र में मिल द्वारा 84.56 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी।

बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा गत वर्ष नौ नवंबर को पेराई सत्र की शुरूआत की गई। मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 75 हजार क्विंटल है, मगर मिल को मात्र 29-30 हजार क्विंटल की गन्ना मिल पा रहा था। जिसको लेकर मिल प्रबंधन द्वारा 20 फरवरी को मिल बंदी का पहला नोटिस जारी किया गया था। मिल से सम्बद्ध 45 क्रय केंद्रों पर गन्ना समाप्त होने के बाद प्रबंधन द्वारा खुली खरीद की जा रही है। मगर, इसके बाद से चीनी मिल लगातार नोकेन में बंद हो रही थी। इधर सोमवार को मिल प्रबंधन ने चीनी मिल बंद कर दी। 

चीनी मिल प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान पेराई सत्र में मिल द्वारा 57.20 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदकर पेराई गई। जबकि गत पेराई सत्र 84.56 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। मिल तो बंद हो गई लेकिन अभी भी गन्ना मूल्य की बकाएदारी बड़ी मात्रा में बनी हुई है। 

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि पेराई सत्र में मिल द्वारा 57.20 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। जिसका गन्ना मूल्य करीब 210 करोड़ रुपए हैं। इसके सापेक्ष मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को 50.60 लाख रुपए भुगतान किया गया है। इधर जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि मिल लगातार नोकेन में चल रही थी। सोमवार को मिल बंद कर दी गई है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: तय शादी के दिन भी नहीं बरामद हो सकी युवती, बरामदगी के लिए दौड़ रही टीमें...जानिए मामला 

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें