अमेठी: राहुल गांधी कार से सुल्तानपुर न्यायालय के लिए हुए रवाना, मानहानि मामले में आया था समन
.jpg)
अमृत विचार, अमेठी। मंगलवार की सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद कार से सुल्तानपुर न्यायालय के लिए राहुल गांधी रवाना हो गए है।सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी देर शाम करीब पौने 7 बजे अकेलवा चौराहे पर मलिक मोहम्मद जायसी खेल मैदान में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। मंगलवार की सुबह फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली होते हुए सुल्तानपुर के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलनी थी। लेकिन सोमवार को ही सुल्तानपुर न्यायालय में पेशी पर हाजिर होने के लिए समन मिला। समन एक मानहानि से संबंधित था। जिसे एक भाजपा नेता ने 2018 में न्यायालय में वाद दाखिल किया था। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर न्यायालय के लिए कार से रवाना हुए। वहीं सुल्तानपुर न्यायालय से वापस आने के बाद अपने तय रूट पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी निकालेंगे।
ये भी पढ़ें:- ब्रेकिंग न्यूज: लखनऊ में कलयुगी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, प्रॉपर्टी के बटवारे को लेकर उतारा मौत के घाट