बदायूं: धरातल पर उतरीं 1328.35 करोड़ की 42 परियोजनाएं, लोगों को मिलेगा रोजगार

बदायूं: धरातल पर उतरीं 1328.35 करोड़ की 42 परियोजनाएं, लोगों को मिलेगा रोजगार

बदायूं, अमृत विचार: जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी सोमवार प्रारंभ हुई। जिसमें 1328.35 करोड़ की 42 परियोजनाएं के शुभारंभ करने की घोषणा जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई। अभी भविष्य में 2,534 करोड़ की 92 परियोजनाएं साकार रुप लेने के लिए तत्पर हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम डायट स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मौजूद उद्यमियों द्वारा सीधे प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़े और लाइव प्रसारण देखा। 

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड रुपए से अधिक के की परियोजनाओं का बटन दबाकर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग व निवेश से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। दुनिया भर के डाइनिंग टेबल पर भारत का कोई ना कोई उत्पाद जरूर होना चाहिए। दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के साथ-साथ उद्यम प्रदेश भी बन गया है। 

इससे पूर्व शहर के डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों ने मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। सदर विधायक ने कहा कि  सरकार हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाली से भरने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार आमजन का जीवन सरल व सुगम बनाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, आईटीआई व अन्य संस्थाओं से आए विद्यार्थी व आमजन मौजूद रहे।

उद्यमियों का किया सम्मान
कार्यक्रम के उपरांत जनपद में 10 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले उद्यमी प्रकाश चंद गुप्ता व नितिन अग्रवाल  सहित अन्य उद्यमियों को शाल ओढ़ाकर व पुष्प भेंट कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सम्मानित किया। 

उद्योग लगाने के लिए 27 हजार के आए प्रस्ताव 
उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि फरवरी 2023 में राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का सफल आयोजन किया गया था। जिसमें 27000 से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम में 38.78 लाख करोड़ से अधिक का निवेश तथा 1.12 करोड़ रोजगार निहित थे।

इन प्रस्तावों को धरातल पर लाने की कार्रवाई विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 14000 से अधिक एमओयू जिसमें 10 लाख करोड़ का निवेश शामिल है तथा 33.50 लाख रोजगार निहित है। उन्हें शामिल किया गया है।

जनपद को मिला था 19 सौ करोड़ का लक्ष्य 
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद को 1900 करोड़ रुपए का निवेश का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष 134 इकाइयों द्वारा 3862 करोड़ रुपए के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। जिसमें 7500 रोजगार निहित है। 42 इकाइयों में 1328.35 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इन इकाइयों में 3136 लोगों को रोजगार दिया गया है।  इनमें से 10 करोड़ रुपये तथा 10 करोड़ रुपए से ऊपर के 10 निवेशक जिनकी धनराशि 1203.8 करोड़ की परियोजनाएं शीध्र शुरू होने वाली हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से 930 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

पांच स्थानों पर आयोजित हुआ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम 
शहर के साथ जनपद की बिसौली, सहसवान, अंबियापुर, कादरचौक, दातागंज विकासखण्डों में भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां संपन्न हुए कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। 

किसानों को मिलेगा उन्नत जैविक बीज
यहां के किसानों को अच्छा जैविक फसलों को बीज नहीं मिल पाता था। उन्हें बीज लाने के लिए अन्य जिलों और प्रदेशों तक भाग दौड़ करनी होती थी। उनकी इस समस्या को देखते हुए एग्रीकल्चर में निवेश किया है। इकाई स्थापित हो चुकी है। इसके माध्यम से पैकिंग में किसानों को उन्नत खेती के लिए जैविक बीज उपलब्ध कराया जा रहा है---सत्यभान यादव, उद्यमी।

किसानों को भंडारण की नहीं होगी समस्या 
फसल का उत्पादन करने के बाद किसानों को भंडारण के लिए दिक्कत होती है। उन्हें अपनी फसल रखने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है। अन्नदाताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। जो कुछ माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद किसानों को अपनी उपज रखने के लिए उचित स्थान मिल जाएगा---सुधीर जैन, उद्यमी।
 
लोगों को मिलेगा रोजगार
सहसवान के जाहिदपुर आलम पुर में इकाई लगा रहे हैं। जिसमें लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इकाई हैंड मॉटेड कारपेट के नाम से स्थापित की जा रही है। इकाई में जल्द कार्य शुरू होगा। मार्च माह में इसका शुभारंभ हो जाएगा---प्रदीप आर्य, उद्यमी।

आलू भंडारण की नहीं रहेगी समस्या 
पूर्व के समय में जिले के अंदर आलू भंडारण की कोई समस्या नहीं थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में कोल्ड स्टोर समाप्त होते गए। किसानों को आलू भंडारण के लिए दिक्कतें होने लगीं। वह अन्य जनपदों में भंडारण करने लगे। किसानों की इस समस्या को देखते हुए कोल्ड स्टोर स्थापित किया है। जिसका शुभारंभ एक मार्च को हो रहा है। किसान आसानी से भंडारण आलू का कर सकेंगे---गोपाल वार्ष्णेय, उद्यमी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: प्रसूता की मौत मामले में अस्पताल सीज के बाद फिर कराया चालू, अब कमिश्नर से शिकायत

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें