वोट की चोट: अभी भी है मौका... वोटर बनने को कर सकते ऑनलाइन आवेदन, गलती सही करा सकते
वोटर बनने को अब भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी मतदाता बना जा सकता है। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवा भी मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम में गलती की कमी भी दूर की जा सकती है।
कानपुर, अमृत विचार। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी मतदाता बना जा सकता है। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवा भी मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम में गलती की कमी भी दूर की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पहले अंतिम सूची जारी कर दी है। पिछले साल जनवरी में 35 लाख 21 हजार 81 मतदाता थे। मतदाता संख्या अब 35 लाख 76 हजार 785 पहुंच गई है। इसके बाद भी वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन निर्वाचन वेबपोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में अपना नाम भी आन लाइन देख सकते हैं। नाम खोजने के लिए राज्य व निर्वाचन क्षेत्र का नाम, अपना प्रथम, अंतिम नाम लिंग आदि की जानकारी देनी होगी। जिले के आधार पर भी सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
वोटर अपना नाम सही करा सकते हैं
वोटर मतदाता सूची का निरीक्षण कर वोटर अपना नाम भी देख सकते हैं। कोई गलती होने पर उसे ठीक कराया जा सकता है। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ठोस कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। पोर्टल पर आनलाइन नाम देखा जा सकता है। गलती का संशोधन कराया जा सकता है।- राजेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
ऑनलाइन वेबपोर्टल https://voters.eci .gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी आवेदन की सुविधा मिलेगी।
खुद ही पोर्टल पर अपना नाम मतदाता सूची पर चेक कर सकते हैं।
क्षेत्रवार मतदाता
क्षेत्र पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल
मिश्रिख 216153 188921 14 405088
कानपुर नगर 880007 772180 127 1652314
अकबरपुर 815290 7044025 68 1519383
कुल मतदाता 35 लाख 76 हजार 785
ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी... 6 की मौके पर मौत, दो मासूम बच्चे घायल