लखनऊ: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर व्यापारियों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

उ० प्र० आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित हुआ अनिवार्य मतदान का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर व्यापारियों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

अमृत विचार, लखनऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले गुरुवार को व्यापारियों ने हर चुनाव में अनिवार्य मतदान करने की शपथ ली। राजधानी लखनऊ के कई व्यापारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा और अपने आप को मजबूत "व्यापारी वोट बैंक" के रूप में स्थापित करना होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और सरकारें आसानी से व्यापारियों की बात सुनेंगी। चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें। 

शपथ कार्यक्रम में नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, नगर महामंत्री संजीव जैन, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, उपाध्यक्ष हिमांशु रस्तोगी, अरविंद श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, अजय जायसवाल, अनुराग चौरसिया, जितेंद्र नकरा, इकबाल, ट्रांस गोमती महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मोर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती  रितु सिंह ,देवेंद्र भटेजा ,प्रदीप भटेजा, जयप्रकाश, मोहसिन, रामकृष्ण शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा ,सलीम अहमद, सेवकराम, मुंशीपुलिया अध्यक्ष दीपक चौहान ,आशीष शर्मा, चंदर नगर अध्यक्ष मनमोहन  सिंह मोनी, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि, लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद आदि व्यापारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में कांग्रेसी करेंगे ध्वजवंदन, फरवरी में यूपी में प्रवेश होगी यात्रा

ताजा समाचार