कासगंज: किसरौली मार्ग पर घायल अवस्था में मिला हिरण, वन विभाग की टीम ने कराया 

उपचार  स्वस्थ्य होने के बाद सोरों के गंगा वन में छोड़ा जाएगा हिरण 

कासगंज: किसरौली मार्ग पर घायल अवस्था में मिला हिरण, वन विभाग की टीम ने कराया 

कासगंज, अमृत विचार। शहर के इस्माईलपुर रोड शुक्रवार को एक हिरण घायल अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर वन विभाग उसे सोरों के गंगा वन में छोड़ेगा।
सुबह किसरौली रोड मार्ग से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे एक हिरण घायल अवस्था में पड़ा है।

कुछ ही देर में यह खबर गांव किसरौली में फैल गई तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहीं वनाधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वन रक्षक मोहित कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम घायल हिरण को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंच गई।

जहां डा. राघवेंद्र यादव ने घायल हिरण का उपचार किया और अपनी देखरेख में ही भर्ती किया है। वनाधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल हिरण का उपचार कराया जा रहा है। उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर सोरों स्थित गंगा वन में छुड़वा दिया जाएगा। वन रक्षक मोहित कुमार ने बताया कि संभवत: जंगली जानवरों के हमले से हिरण घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: नए साल में न्याय के देवता शनि देंगे कर्मों के हिसाब से फल, सुख समृद्धि के लिए अंकों के हिसाब से सुझाये उपाय