लखनऊ प्राणी उद्यान में हिप्पो के हमले से कर्मचारी की मौत, कुछ दिन पूर्व कानपुर चिड़ियाघर से लाया गया था राजधानी

लखनऊ। लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में सोमवार हिप्पो के हमले से कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी करीब 10:30 बजे हिप्पो के बाड़े में काम करने के लिए गया था, इसी बीच हिप्पो ने कर्मचारी पर हमला बोल दिया।
प्राणी उद्यान प्रशासन के मुताबिक कर्मचारी सूरज हिप्पो के बाड़े में कर्मचारी की मौत हुई है।
प्राणी उद्यान प्रशासन ने बताया कि बाड़े में कुछ काम के लिए कर्मचारी सूरज गया था। जिसके बाद हिप्पो ने उसपर अचानक हमला बोल दिया। घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें की प्राणी उद्यान में आज सोमवार को अवकाश रहता है, ऐसे में हमले की जानकारी प्राणी उद्यान प्रशासन को देर से हो पाई। इस बीच हिप्पो के हमले में बुरी तरह से घायल हुए कर्मचारी सूरज की मौत हो गई।
कुछ दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर से आया था हिप्पो
बता दे जिस हिप्पो के हमले से कर्मचारी सूरज की मौत हुई है उसे कुछ दिन पहले कानपुर प्राणी उद्यान से लखनऊ शिफ्ट किया गया था। और बिना किसी सिक्योरिटी के कर्मचारियों को हिप्पो के बाड़े में जाने दिया गया यह प्राणी उद्यान प्रशासन की बड़ी लापरवाही निकल कर सामने आ रही है।
5500 रुपए महीना की सैलरी पर काम कर रहा था सूरज
करीब 12 साल से चिड़ियाघर में कर रहा था सफाई कर्मचारी काम कर रहा था उसे ना कोई इंक्रीमेंट मिला ना कोई प्रमोशन मिला। एक फिक्स सैलरी ₹5500 निर्धारित थी। रानी उद्यान के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे ही जानवरों के बाड़े लापरवाही से कर्मचारियों को काम करने के लिए भेज दिया जाता है।
इससे पहले राजू नामक कर्मी पर भी हिप्पो ने हमला कर घायल कर दिया था। मृतक सूरज के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूरज कंपवेल रोड बरौरा थाना ठाकुरगंज का निवासी था। मृतक के परिवार में एक बेटा एक बेटी व पत्नी है। सूरज की मौत के बाद परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है।