Farrukhabad Anupam Dubey: अनुपम दुबे की कुर्क की जा चुकी 112 करोड़ की संपत्ति… माफिया आगरा जेल में है बंद

बसपा नेता अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद है।

Farrukhabad Anupam Dubey: अनुपम दुबे की कुर्क की जा चुकी 112 करोड़ की संपत्ति…  माफिया आगरा जेल में है बंद

बसपा नेता अनुपम दुबे की अब तक 112 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। माफिया इस समय आगरा जेल में बंद है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे की अब तक 112 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है अनुपम दुबे ने पहला अपराध 1987 में किया था। उस समय अनुपम दुबे छात्र संघ के नेता थे। छात्र संघ चुनाव के पर्चे छपवाने को लेकर प्रिंटिंग प्रेस मालिक करण सिंह कटियार से उनका विवाद हो गया था। जिस पर अनुपम दुबे  ने प्रिंटिंग प्रेस के नौकर को गोली मारकर घायल कर दिया था।

जिस समय अनुपम दुबे ने अपराध की दुनिया में कदम रखा उस समय फर्रुखाबाद जिले में पुलिस कप्तान के पद पर बीएस सिद्धू कार्यरत थे। बीएस सिध्दू ने अनुपम दुबे के घर की कुर्की कर सारा सामान दो मंजिली से फेंक कर नष्ट करवा दिया था। इसके बाद अनुपम दुबे छिबरामऊ के ग्राम निगोह निवासी  नेम कुमार कुमार उर्फ बिलैया के संपर्क में आ गए। और उनके अपराध बढ़ते चले गए ।मौजूदा समय में अनुपम दुबे पर 63 मुकदमे दर्ज है।

जिसमे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में अनुपम दुबे को आज 27 साल बाद आजीवन कारावास की सजा हुई है। अनुपम दुबे पर दर्ज मुकदमों  में पहले मुकदमे में सजा सुनाई गई है। 62 मुकदमों में अभी फैसला बाकी है। अनुपम दुबे का गुरु शरणम होटल तथा मोहम्मदाबाद , मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद में पड़े प्लाटऔर मोहल्ला दाल मंडी में उनके नाम लिया गया मकान तथा अनुपम दुबे उनके भाई अमित दुबे और अनुराग दुबे के सभी लग्जरी वाहन 112 करोड रुपए में  कुर्क किए जा चुके हैं। अनुपम दुबे की प्रधानाध्यापक पत्नी को टर्मिनेट किया जा चुका है।

अनुपम के भाई अमित दुबे उर्फ    बबन मोहम्मदाबाद ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे जो कि मौजूदा समय में जेल में बंद है ।उनके भाई अनुराग दुबेउर्फ डब्बन इस समय फरार चल रहे हैं। जिनके 0ऊपर शासन ने  ₹50000 का इनाम घोषित किया  है। अनुपम दुबे का पूरा परिवार इस समय गर्दिश में चल रहा है। उनके माता के नाम के बैंक खाते का पता लगाया जा रहा है। अनुपम दुबे इस समय आगरा जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें- BSP Leader Anupam Dubey: अनुपम दुबे पर 63 मुकदमे, पहली बार मिली सजा… पढ़ें- छात्र नेता से लेकर माफिया तक की यात्रा