Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन

Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन

लखनऊ, अमृत विचार: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद हाल ही चीन में आयोजित की गई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। हॉकी जगत के दिग्गजों के अनुसार भारतीय हॉकी अपने स्वर्णिम दौर की तरफ बढ़ रही है। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है।

सावन 2024 - 2024-09-22T122357.647

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओलंपिक में वाराणसी के ललित उपाध्याय और करमपुर के राजकुमार पाल भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुकाबले में न केवल दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि टीम को एक-एक बाद जीत दिलाने में विशेष योगदान किया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी करमपुर के राजकुमार शामिल रहे। करमपुर के एक अन्य खिलाड़ी उत्तम सिंह भी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम से खेले। इसके अलावा लखनऊ के आमिर अली और गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह भी भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुये।

आमिर अली - लखनऊ
ललित उपाध्याय- वाराणसी
राजकुमार पाल- करमपुर
उत्तम सिंह - करमपुर
विष्णुकांत सिंह - अडगावा, गाजीपुर

सावन 2024 - 2024-09-22T122801.590
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी छाये हुए हैं। इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।
डॉ. आरपी सिंह, चेयरमैन, भारतीय हॉकी टीम चयन समिति

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के बदौलत ही भारतीय हॉकी स्वर्णिम दौर फिर लौटेगा। यहां के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के बढ़ने से भारतीय हॉकी और बेहतर होगी।
सै. अली, पूर्व ओलंपियन

यह भी पढ़ेः Lucknow Night Golf League 2024, का आयोजन, आज से होंगे दूधिया रोशनी में मुकाबले

ताजा समाचार

महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?, बोलीं मायावती
IND vs BAN : रविचंद्रन अश्विन ने कहा - मैं गेंदबाज की तरह सोचता हूं, बल्लेबाजी मेरे लिए नैसर्गिक है 
Kanpur: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जेल से बाहर आने के बाद से रहता था परेशान
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज की ऐतिहासिक धरोहर का नए कलेवर में होगा दीदार, जानिए क्या है प्लान
Fatehpur News: कोतवाल से प्रताड़ित भाजपा नेता ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, जानिए पूरा मामला
Russo-Ukrainian War : यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा रूस, जानिए क्यों?